फुलहरा गांव में हुई एक राउंड फायरिंग, कोई हताहत नहीं
समस्तीपुर, मई 25 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलहरा गांव में सोमवार की शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के द्वारा एक राउंड फायरिंग होने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की घटना में पुलिस ने एक खोखा बरामद किया गया है। फायरिंग की घटना के उपरांत स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है। प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि घटना स्थल से एक खोका बरामद किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.