प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज, संवाददाता। ईसीसी एवं नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान की ओर से फुलवा गांव में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। लगभग 150 विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, जल शुद्धिकरण, रोबोटिक्स और बायोगैस जैसे मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायकों ने तीन श्रेष्ठ मॉडलों को पुरस्कृत किया। संयोजक डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...