पटना, मार्च 12 -- फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के इसापुर मुर्गियाचक में पारिवारिक विवाद में बहू ने अपनी 65 वर्षीया सास शाबरा खातून की बेलन से पीटा। फिर मुंह में कपड़े ठूंसकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि बहू गुलफ्शा खातून ने वृद्धा के पूरे शरीर और आंतरिक अंगों में मिर्च पाउडर डालकर रगड़ा था। घटना के वक्त घर में सास और बहू मौजूद थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसापुर मुर्गीयाचक निवासी कादीर कुरैसी की पत्नी शाबरा खातून बड़ी बेटी के साथ रहती थी। बगल में ही उनके संझले बेटे का घर है। कुछ दिन पहले सास-बहू में विवाद हुआ था। इसके साथ ही परिवार के अन्य लोगगों में छत पर कीचन के लिए भी विवाद हुआ था।कादीर कुरैसी के छोटे पुत्र मो. लड्डन के अनुसार, नौ मार्च को गुलफ्शा खातून ने अपनी तीन वर्षीया बेटी को भेजकर मां...