पटना, फरवरी 13 -- फुलवारी थाना क्षेत्र के हरिनगर में एक अपार्टमेंट से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व में लोगों ने पटना एम्स गोलंबर को दो घंटे तक जाम रखा। लोगों का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। सड़क जाम को लेकर आसपास के इलाके में लगभग एक किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रही। दोपहर 12 से दो बजे तक लोग गोलंबर पर डटे रहे। इधर एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पटना एम्स के डॉक्टरों से इस मामले में जानकारी ली। स्थानीय लोगों की ओर से सड़क जाम से एम्स गोलंबर के चारों ओर वाहनों की कतार लग गई। फुलवारी से नौबतपुर, नौबतपुर से पटना आने वाले वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.