पटना, मार्च 10 -- फुलवारीशरीफ नगर परिषद में सोमवार को 145 करोड़ रुपये का बजट पेश हुआ। सभापति आफताब आलम ने बजट पेश करते हुए कहा कि करीब 36 करोड़ 64 लाख रुपये शहरी गरीबों की बुनियादी सुविधाओं पर खर्च किये जाएंगे। जो बजट की कुल राशि का 25 फीसदी है। सभापति ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में छूटे हुए और नए मकानों को संपत्ति कर के दायरे में लाया जाएगा। साथ ही कर नहीं जमा करने वाले बड़े बकायेदारों को तीन नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद भी कर नहीं जमा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर परिषद की अनुमानित आय 145 करोड़ 25 लाख 71723 और व्यय 145 करोड़ 18 लाख 55843 रुपये रखा गया है। सात लाख 15880 रुपये अधिशेष रहने का अनुमान है। जबकि बजट में प्रारंभिक अनुमानित अवशेष राशि 58 लाख 78062 रुपये निर्धारित है।नप अध्यक्ष ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.