फुलवरिया हाट में जलजमाव से गुस्सा, पांच घंटे जाम कर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
अररिया, अप्रैल 28 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय फुलवरिया हाट में जलजमाव, बदबूदार पानी और नाले की समस्या से परेशान दुकानदारों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। फुलवरिया हाट दुकानदार संघ के बैनर तले अस्पताल रोड पर हाट के पास दुकानदारों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क को करीब पांच घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान 'नप प्रशासन मुर्दाबाद', 'मुख्य पार्षद मुर्दाबाद' और 'वार्ड पार्षद मुर्दाबाद' के नारे गूंजते रहे। जाम के कारण अस्पताल रोड पर पूरी तरह अव्यवस्था फैल गई। यह सड़क शहर की महत्वपूर्ण लाइफलाइन मानी जाती है, जहां रोजाना मरीजों और किसानों की भारी आवाजाही रहती है। जाम के चलते सबसे ज्यादा परेशानी इन्हीं वर्गों को झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- फुलवरिया हाट में जलजमाव से गुस्सा, पांच घंटे जाम कर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन दुकानदारों ने बताया कि नाले के अभाव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.