फुलवरिया सीएनजी पंप पर गैस भराने को लेकर ऑटो चालकों का हंगामा
भागलपुर, जून 20 -- अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर के फुलवरिया स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को ऑटो में पहले गैस भराने को लेकर दर्जनों ऑटो चालकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पंप परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, एक दिन पूर्व सीएनजी पंप में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण ऑटो चालकों को गैस नहीं मिल सकी थी। शुक्रवार सुबह जैसे ही पंप पर गैस आपूर्ति शुरू हुई, बड़ी संख्या में ऑटो चालक वहां पहुंच गए। गैस भराने की जल्दबाजी में चालक पहले नंबर पर आने को लेकर आपस में उलझ पड़े और विवाद बढ़ गया।हंगामे की स्थिति को देखते हुए पंप संचालक ने कुछ समय के लिए गैस वितरण रोक दिया, जिससे नाराज ऑटो चालक आपस में भिड़ गए। करीब दो घंटे तक पंप परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बताया जाता है कि गैस भराने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.