फुलवरिया में सड़क निर्माण की गुणवत्ता देखी
वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को फुलवरिया क्षेत्र में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कंक्रीट की खुदाई कराकर मोटाई जांची, जो मानक के अनुसार मिली। नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था से कहा कि कार्य का औचक निरीक्षण किया जाएगा। गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जलकल जीएम अनूप कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.