वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। फुलवरिया क्षेत्र में गुरुवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कंक्रीट की खोदाई कराकर मोटाई जांची जो मानक के अनुसार मिली। उन्होंने कार्यदायी संस्था से कहा कि कार्य का औचक निरीक्षण किया जाएगा। गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगी। संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जलकल के जीएम अनूप कुमार सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...