गोपालगंज, जनवरी 3 -- फुलवरिया। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर जानलेवा हमले के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों सहित कुल तीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सेलार कला टोला तरकुलहीं गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमला कांड में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सुनील शर्मा को गिरफ्तार किया गया। वहीं, इसी तरह जानलेवा हमले के एक अन्य मामले में क्षेत्र के भागवत परसा गांव निवासी सुधीर कुमार ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पिछले दो वर्षों से फरार था। उधर, श्रीपुर पुलिस ने मिश्रबतरहां बाजार में कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में वाहन चला रहे मीरग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.