गोपालगंज, फरवरी 25 -- फुलवरिया। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के कररिया ठाकुरई गांव में 14 फरवरी को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में 11 दिनों बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों पक्षों की ओर से दिए गए अलग-अलग लिखित आवेदन के आधार पर कुल छह लोगों को नामजद किया गया है। पहली प्राथमिकी गंभीर रूप से घायल सुभावती कुंवर ने दर्ज कराई है, जिनका मॉडल सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गाय का चारा नाद से छींटने को लेकर गाली-गलौज की गई और मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस मामले में उन्होंने अपने पड़ोसी चंद्रभूषण यादव, उनकी पत्नी मंजू देवी तथा पुत्री जूही कुमारी को नामजद किया है। वहीं दूसरी प्राथमिकी चंद्रभूषण यादव की ओर से दर्ज कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके जमीन पर जबरन रंगदारीपूर्वक दखल-कब्...