गोपालगंज, फरवरी 22 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव में हुए अग्निकांड मामले में आठ दिनों बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें एक अधिवक्ता, उनके छोटे भाई व एक पूर्व पैक्स अध्यक्ष समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी वृद्ध किसान व पशुपालक लहरी सिंह 13 फरवरी की रात अपने घर के समीप स्थित बथान में पशुओं की देखरेख के लिए सोए थे। देर रात अचानक उनकी फूस की पलानी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर उनकी दो दुधारू भैंसें बुरी तरह झुलस गईं। मवेशियों को बचाने के प्रयास में लहरी सिंह भी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के दूसरे दिन उन्होंने थाने में लिखित आवेदन देकर अपने पड़ोसी अधिवक्ता मणिंद्र कुमार सिंह, उनके छोटे भाई नीरज कुमार सिंह तथा पूर्व पैक्स अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह उर्फ छोटकु बाबू को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.