फुलवरिया में अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में तीन घायल, 16 नामजद
गोपालगंज, अप्रैल 19 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अलग-अलग हुई मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया गया है। दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर कुल 16 लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पहली घटना मांझा गोसाईं गांव में चार दिन पूर्व हुई, जहां नाले का गंदा पानी सड़क पर गिराने का विरोध करने पर जनार्दन भगत व उनके पुत्र विनोद भगत के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान जेब में रखे छह हजार रुपए भी छीन लिए गए। इस मामले में 9 लोगों को नामजद किया गया है। दूसरी घटना बथुआ बाजार की है, जहां अलाउद्दीन मियां ने मकान निर्माण के दौरान पड़ोसियों पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाया है। इस मामले में सात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.