वाराणसी, मई 31 -- वाराणसी। फुलवरिया फोरलेन पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मृत एवं घायल युवक की शिनाख्त हो गई। मृत युवक की शिनाख्त शिवदासपुर (मंडुवाडीह) के 26 वर्षीय मुकेश कुमार और घायल की पहचान 27 वर्षीय किशन कुमार के रूप में हुई। दोनों बाइक से फुलवरिया फोरलेन से गुजर रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। कैंट पुलिस ने दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मुकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया था। किशन कुमार का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...