गोपालगंज, मार्च 28 -- फुलवरिया। फुलवरिया पैक्स अध्यक्ष, माड़ीपुर निवासी जटाशंकर सिंह उर्फ पहलवान जी का शनिवार को 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रखंड अंचल कार्यालय परिसर में मुखिया अल्ताफ हुसैन एवं मुखिया संघ अध्यक्ष गुलाम रसूल कप्तान के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई। जनप्रतिनिधियों व कर्मियों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। पुत्र सुमंत कुमार ने बताया कि वे कुश्ती दंगल में सम्मानित रहे। चार बार पैक्स अध्यक्ष चुने गए। साथ ही दो बार व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष भी रहे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह कुशवाहा ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...