गोपालगंज, फरवरी 15 -- फुलवरिया। स्थानीय प्रखंड कार्यालय में 16 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रखंड पंचायत समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। फुलवरिया बीडीओ पूजा कुमारी के एक माह के प्रशिक्षण पर गया जी जाने के कारण यह बैठक टल गई। उन्होंने सभी सदस्यों को व्हाट्सएप के माध्यम से बैठक स्थगित होने की सूचना दे दी है। डीआरडीए निदेशक राकेश कुमार चौबे ने बताया कि फुलवरिया बीडीओ का प्रभार उचकागांव बीडीओ कुमार प्रशांत कुमार को सौंपा गया है। प्रभारी बीडीओ द्वारा जल्द ही अगली बैठक की तिथि निर्धारित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.