नवादा, दिसम्बर 22 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले के रजौली में स्थित फुलवरिया डैम केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि बिहार के पर्यटन मानचित्र पर उभरता हुआ एक ऐसा अनमोल रत्न है, जिसे इसकी बेपनाह खूबसूरती के कारण बिहार का मेघालय कहा जाता है। पहाड़ियों की गोद में बसा यह स्थल प्रकृति प्रेमियों, शांति की तलाश करने वालों और रोमांच के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। झारखंड और बिहार के बॉर्डर एरिया में नवादा जिले के रजौली में अवस्थित फुलवरिया डैम प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम स्थल है। छोटी-छोटी पहाड़ियों से घिरा यह डैम सुबह और शाम के वक्त अद्भुत छटा बिखेरता है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। नवादा से करीब 30 किमी दक्षिण अवस्थित फुलवरिया इलाका सुबह और शाम को मेघालय जैसी खुबसूरती अपने समेटे दिखता है। यहां अप्रतिम खूबसू...