फुलवरिया गांव में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
पलामू, जून 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देश तथा पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन चलाए जा रहे विशेष अभियान से आम लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन के देखरेख में संचालित 90 दिवसीय गहन जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत शनिवार को सतबरवा प्रखंड के सुदूरवर्ती फुलवरिया गांव में नालसा की योजना के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलएडीसी के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और उन्हें जागरूक बनाने के उद्देश्य से नालसा की योजना संचालित की जा रही है। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी लोगों को संकल्प ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.