खगडि़या, मई 8 -- खगड़िया। नगर संवाददाता जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शुक्रवार बजे को जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक युवक को पीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक की पहचान फुलवरिया गांव के रहने वाले रोशन कुमार के रूप में की गई है। घायल रोशन कुमार ने बताया कि पड़ोसी से पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था कि इसी को लेकर सुबह में चार आदमी घेर कर डंडे से पीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में परिजनों के इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...