भागलपुर, मई 4 -- सबौर, संवाददाता। बायपास थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार की शाम चार बजे ट्रक पर विशाल पेड़ गिर जाने के बाद सड़क पर दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। ट्रक  जगदीशपुर की तरफ से आ रहा था।  पेड़ गिरने के बाद अफरातफरी मच गई और जगदीशपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना बाईपास थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने के लिए जेसीबी मंगवाया। इसके बाद पेड़ को  हटाया गया। उसके बाद आवागमन धीरे-धीरे चालू हुआ। लगभग दो घंटा तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। यह भी पढ़ें- फुलवरिया के पास ट्रक पर गिरा पेड़ दो घंटे तक आवागमन ठप स्थानीय लोगों ने कहा कि कोई किसी का हताहत नहीं हुई है। इस संबंध में बायपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि ट्रक पर पेड़ गिरी थी कोई हताहत नही...