महाराजगंज, जनवरी 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रामनाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज फुलमनहा के खेल मैदान पर आयोजित स्वर्गीय धनेश श्रीवास्तव मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला महराजगंज व फुलमनहा की टीमों के बीच खेला गया। फुलमनहा की टीम ने महराजगंज को 3-0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच की शुरुआत से ही फुलमनहा के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। हाफ टाइम से पहले फुलमनहा की टीम ने दो शानदार गोल दागकर 2-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद हाफ टाइम के बाद भी फुलमनहा का दबदबा कायम रहा और खेल के अंतिम दौर में एक और गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया, जिससे मुकाबला पूरी तरह एकतरफा हो गया। फाइनल मुकाबले में फुलमनहा के खिलाड़ी विवेक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जबकि महराजगंज के खिलाड़ी अभय को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। फाइनल मुकाबले क...