चतरा, अक्टूबर 1 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल के मगध-आम्रपाली क्षेत्र में अवैध कोयला खनन एवं चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईएसएफ ने कोल तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फुलबसिया साइडिंग के पीछे से करीब 50 टन अवैध रूप से जमा कोयला बरामद कर सनसनी मचा दिया है। इधर दोनों कोलियरियों में सीआइएसएफ के कार्रवाई से अवैध कोयला तस्करो के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ यूनिट की टीम ने निरीक्षण और निगरानी अभियान के दौरान मगध से प्रभावित फुलबसिया साइडिंग के पीछे संदिग्ध रूप से बड़ी मात्रा में कोयला जमा पाया। प्रारंभिक आकलन में इसकी मात्रा करीब 50 टन है। यह कार्रवाई सीआईएसएफ यूनिट मगध आम्रपाली के सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार के निर्देश पर की गई। निरीक्षक एस एन व्यास के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए ...