किशनगंज, अप्रैल 20 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता 'हिन्दुस्तान' अखबार में फुलबरिया मस्जिद से टेढ़ागाछ काली मंदिर को जोड़ने वाली जर्जर सड़क की खबर प्रमुखता से छपने के बाद विभाग की नींद टूटी है, लेकिन अब सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने संवेदक पर केवल 'खानापूर्ति' करने और मरम्मत कार्य में भारी लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है।बता दें कि लगभग दो किलोमीटर लंबी यह महत्वपूर्ण सड़क पिछले लंबे समय से बदहाल थी। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। 'हिन्दुस्तान' ने स्थानीय लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उजागर किया, जिसके बाद आनन-फानन में सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया गया । मरम्मत कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने काम की गुणवत्ता को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया ह...