किशनगंज, जुलाई 1 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता सड़क, नाला एवं ओपन मार्केट के निर्माण हेतु फुलबरिया बाजार में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने धरना-प्रदर्शन के साथ साथ वोट बहिष्कार का एलान किया था लेकिन अब भी लोगों की मांग को प्रशासन द्वारा पूरा नहीं किया गया। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हुई बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार की मुख्य एवं सहायक सड़कों में जल जमाव एवं कीचड़मय स्थिति के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत स्थित फुलबड़िया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर जल जमाव के कारण कीचड़मय हो गयी है। जिससे स्थानीय दुकानदारों व आने-जाने वाले लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। फुलबरिया बाजार वासियों को इस कीचड़ भरे सड़क से ही गुजर कर जरूरी कार्य के लिए जाने की चिंता सता रही है। गौरतलब ...