किशनगंज, जनवरी 1 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित सबसे बड़ा बाजार फुलबरिया इन दिनों कई समस्याओं से घिरा है। भोरहा पंचायत स्थित फुलबरिया बाजार में विगत कई वर्षों पूर्व निर्मित मार्केट शेड अब जर्जर हो चुका है, जिससे यहाँ आने वाले व्यापारियों और आम नागरिकों की जान पर हर वक्त खतरा मंडरा रहा है। रखरखाव के अभाव में शेड की छत से कंक्रीट के टुकड़े गिर रहे हैं और लोहे के खंभों में आई जंग के कारण पूरा ढांचा कमजोर हो चुका है। बाजार में दुकान लगाने वाले फुटकर विक्रेता एवं बड़े व्यापारियों का कहना है कि लोगों के लाख मना करने के बावजूद यहां मार्केट शेड का निर्माण जबरन कर दिया गया जिससे सुविधाओं के नाम पर उन्हें केवल जान का जोखिम मिल रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मार्केट में बना शेड काफी जर्जर स्थिति में आ चुका है ' जर्जर भवन ...