फुलपरास में तेज रफ्तार बाइक की चेन टूटने से युवक की मौत
मधुबनी, अक्टूबर 4 -- फुलपरास। अनुमंडल क्षेत्र के लौकही थाना क्षेत्र के लौकही-अंधरामठ मुख्य सड़क पर जमसर भगवानपुर गांव के समीप रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव निवासी दुखी राम के पुत्र सुरेंद्र कुमार राम (18) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार राम अपाची बाइक से तेज रफ्तार में जा रहा था।
दुर्घटना का कारण इसी दौरान अचानक बाइक की चेन टूट गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौकही ले जाया गया, जहां चिकत्सिकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लौकही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष गौरव कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.