मधुबनी, जनवरी 5 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे ऑन-स्पॉट निराकरण अभियान के तहत तीसरे दिन सोमवार को फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप शिक्षा भवन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में शिक्षक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कैंप के दौरान शिक्षकों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी, पेंशन से जुड़े मामलों, सेवा पुस्तिका में त्रुटि, अवकाश संबंधी समस्याओं और सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सुविधाओं को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने एक-एक कर सभी मामलों को सुना और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने शिक्षकों से आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.