बदायूं, अप्रैल 9 -- उसावां थाना क्षेत्र के गांव फुलचियाई निवासी नन्ही बिटिया पत्नी रामलडैते ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार अप्रैल को शाम करीब तीन बजे गांव के रतीराम व रामबाबू पुत्रगण मुलायम व मुलायम पुत्र प्रभुदयाल उसके घर पहुंचे और उसके बेटे नेत्रपाल को बुलाने लगे। मना करने पर तीनों ने नन्ही बिटिया को लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आए बेटे नेत्रपाल को भी आरोपियों ने पीट दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...