फुलकाहा में तस्करी के शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
अररिया, मार्च 16 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती फुलकाहा थाना पुलिस ने रविवार को वाहन जांच के दौरान फुलकाहा लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग में नया टोला के समीप तस्करी के शराब सेमत एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलकाहा पुलिस नया टोला वार्ड संख्या पांच के समीप वाहन जांच कर रहा था। इसी दौरान अपाचे बाइक संख्या बीआर 38 एन 8166 पर सवार तस्कर मानिकपुर वार्ड संख्या 12 निवासी संजीव कुमार पिता दिलीप यादव के बाइक का डिक्की जांच किया गया तो 27 लीटर शराब बरामद होने पर मौके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में प्राथमिक की दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.