अररिया, जून 9 -- नरपतगंज, (ए.सं.)।नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर नेपाली दिलवाले नामक 27 लीटर शराब के साथ दो बाइक जब्त करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर में मानिकपुर वार्ड संख्या आठ निवासी अरविंद कुमार पिता तेजनारायण यादव एवं शशि कुमार पिता सुरेश यादव बताया जाता है। प्राप्त जानकारी अनुसार दो अलग-अलग बाइक पर शराब तस्कर नेपाल से शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे गुप्त सूचना के आधार पर बॉर्डर के समीप पुलिस ने पीछा कर दोनों बाइक की तलाशी ली शराब बरामद होने पर दोनों तस्कर को बाइक व शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया मामले को लेकर थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया। यह भी पढ़ें- फुलकाहा पुलिस ने 27 लीटर नेप...