अररिया, जून 7 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र फुलकाहा थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस टीम के साथ हाथापाई करने का आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नवाबगंज पंचायत के भोरहर निवासी सौरव कुमार यादव उर्फ बेचन बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 दिन पूर्व मकई चोरी,एससी एसटी एक्ट एवं पुलिस के साथ हाथापाई करने को लेकर प्रथमिकी दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...