बिजनौर, जनवरी 28 -- शहर कोतवाली में चांदपुर चुंगी के पास स्थित फुरकान बाग कॉलोनी में चोरों ने कई मकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे चोरी करने में सफल नहीं हो सके। जाग होने पर चोरों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। जाते समय चोर अपने औजार और चादर भी वहीं छोड़ गए। कालोनीवासियों के मुताबिक मंगलवार की रात करीब एक बजे के बाद चोर कॉलोनी में टावर के पास पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने शब्बू के मकान के बराबर स्थित एक मकान का ताला तोड़ने की कोशिश की, जिसके मालिक दिल्ली में रहते हैं। इसके बाद चोरों ने डॉ. आरिफ उर्फ गोलू के पास स्थित एक अन्य मकान, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे, का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर छत के सहारे शब्बू के मकान में पहुंच गए और खिड़की की सरिया को सब्बल से मोड़ने लगे। इसी दौरान आहट होन...