मुरादाबाद, मार्च 28 -- तहसील क्षेत्र के जटपुरा गांव में फुरकान कॉकरी स्टोर का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुजाहिद अली ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब जिला और तहसील मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी, घर से कुछ ही दूरी पर अच्छी क्वालिटी के बर्तन खरीदे जा सकेंगे। इस दौरान चौधरी फुरकान अली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शावेज अली,उस्मान ठेकेदार, इकराम हुसैन,इरफान अली ,इंतजार अली, अकरम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...