फुरकान की पहली पुस्तक ''5 एएम रूटीन'' का विमोचन
कानपुर, मई 17 -- कानपुर। बीकॉम के छात्र और युवा लेखक सैयद फुरकान हैदर रिजवी की पहली पुस्तक ''5 एएम रूटीन'' का विमोचन रविवार को ग्वालटोली स्थित हॉल में मौलाना शाहिद इमाम बाकरी ने किया। मौलाना बाकरी ने कहा कि आज मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में बच्चों की पढ़ने की आदत कम होती जा रही है, जबकि जिन बच्चों में पढ़ने और लिखने की आदत होती है, वही आगे चलकर समाज में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। पुस्तक का विमोचन फुरकान के 22 वें जन्मदिन पर हुआ। यहां डॉ. ज़ुल्फिकार अली रिज़वी, डॉ. अयाज़ हैदर रिज़वी, आफ़ताब सिद्दीकी, अनवार अहमद सज्जादी, अली अख्तर रिज़वी, मुजीबुल हसन आमिर रिज़वी, फ़िरोज़ कानपुरी, अली अब्बास, आरिफ़ रिज़वी और अहसान हुसैन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.