गाज़ियाबाद, दिसम्बर 30 -- ट्रांस हिंडन। टीला मोड़ थानाक्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने फुफेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीला मोड़ थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में किशोरी परिवार के साथ रहती है। पास में ही उसकी बुआ का घर है। पुलिस के मुताबिक 20 दिसंबर को पीड़िता अपनी बुआ के घर गई थी। यहां उसका फुफेरा भाई मोबाइल पर गंदे वीडियो देख रहा था। आरोपी ने किशोरी को अपने कमरे में बुलाया और गंदे वीडियो दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। साथ ही शिकायत करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। इस कारण पीड़िता सहम गई और घर पहुंचकर शांत रही। सोमवार को पीड़िता ने अपनी भाभी को इस बारे में बताया, जिसके बाद उसकी मां ने थाने पहुंचकर शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्...