कौशाम्बी, जुलाई 9 -- कोखराज थाना क्षेत्र की एक किशोरी को फुफेरे भाई ने प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में उसके माता-पिता पर शादी करने का दबाव बनाया। नहीं मानने पर किशोरी को अगवा कर ले गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। कोखराज इलाके के पीड़ित ने बताया कि उसके सगे बहनोई हरिलाल के पुत्र ऊदल निवासी मधवामई थाना सैनी ने उसकी नाबालिग बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने बिटिया को मोबाइल फोन भी दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने बहनोई से उलाहना दिया तो वह, उसकी पत्नी सूरसती, बेटे वीरेंद्र व महेंद्र मिलकर शादी का दबाव बनाने लगे। आरोपी ऊदल खुद भी शादी करने का दबाव बनाता था। मना करने पर सात जुलाई की शाम आरोपी पीड़ित की बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर ...