नई दिल्ली, जून 25 -- राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में गुरुवार को पहली एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें आठ लोगों को नामजद किया गया है। नामजद लोगों में ट्रस्ट का कोई पदाधिकारी नहीं है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने इस एफआईआर पर ही सवाल उठा दिया है। अखिलेश ने पुरानी कहावत के बहाने भाजपा पर निशाना साधते हुए एफआईआर से पहले एसआईटी की जांच को सबूत मिटाने की कवायद करार दिया है। अखिलेश यादव ने ही सबसे पहले राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद अन्य विपक्षी दलों और अयोध्या के साधु संतों ने भी राम मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। राम मंदिर आंदोलन में शामिल रहे राम भक्तों की तरफ से भी इसे लेकर हमला तेज हुआ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी जांच का आदेश ...