बोकारो, जून 15 -- चास, प्रतिनिधि। चास के फुदनीडीह विद्युत सब स्टेशन से जल्द ही दो नए फीडर चालू किए जाएंगे। बिजली विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में भूतनाथ और गंधाजोड़ फीडर पर अत्यधिक लोड होने के कारण चिराचास एवं आसपास के क्षेत्रों में लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। गंधाजोड़ फीडर से नवीन को-ऑपरेटिव कॉलोनी, केके सिंह कॉलोनी, वास्तु विहार फेज-3, कुंज विहार, बसेरा, मालती, गंधाजोड़ तथा हरला थाना क्षेत्र की बीएसएल ऑफिसर्स एसोसिएशन कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति होती है। वहीं भूतनाथ फीडर से कालापत्थर, कुम्हरी, डुमरजोर और आसपास के क्षेत्रों को बिजली मिलती है। चिराचास में उपभोक्ताओं की संख्या हुई दोगुनीबिजली विभाग के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में चिरा...