बोकारो, जून 17 -- चास, प्रतिनिधि। चास के फुदनीडीह विद्युत सब स्टेशन से जल्द ही दो नए फीडर चालू किए जाएंगे। बिजली विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। नए फीडरों के शुरू होने से चिराचास और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में भूतनाथ और गंधाजोड़ फीडर पर अत्यधिक लोड होने के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गंधाजोड़ फीडर से नवीन को-ऑपरेटिव कॉलोनी, केके सिंह कॉलोनी, वास्तु विहार फेज-3, कुंज विहार, बसेरा, मालती, गंधाजोड़ तथा हरला थाना क्षेत्र स्थित बीएसएल ऑफिसर्स एसोसिएशन कॉलोनी सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति की जाती है। वहीं भूतनाथ फीडर से कालापत्थर, कुम्हरी, डुमरजोर और आसपास के क्षेत्रों को बिजली मिलती है。

बिजली उपभोक्ताओं की ...