बोकारो, मई 25 -- बोकारो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव मोहम्मद कैसफ रजा के नेतृत्व में रविवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं झारखंड ऊर्जा वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपकर फुदनीडीह विद्युत सब स्टेशन की बदहाल बिजली व्यवस्था पर चिंता जताई। यह भी पढ़ें- बिजली संकट पर युवा कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनीप्रतिनिधिमंडल की चिंताएँ प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बोकारो जिले के फुदनीडीह विद्युत सब स्टेशन में चार फीडर संचालित हैं, जहां डीवीसी द्वारा मात्र 10 एमवीए बिजली आपूर्ति की जा रही है। यह आपूर्ति क्षेत्र की जरूरत के मुकाबले काफी कम है। इसके कारण एक समय में केवल दो फीडर ही चालू रह पाते हैं, जबकि दो फीडर बंद रखने पड़ते हैं। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का...