बोकारो, मई 1 -- चास प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव निजाम अंसारी ने चास फुदनीडीह सब स्टेशन की लचर बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताया। गुरूवार को प्रेस बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि बुधवार दोपहर दो बजे से फुदनीडीह सब स्टेशन ब्लेक आउट है। जिससे करीब 20 हजार लोगों के समीप पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। दो दिनों से दिनरात की बिजली कटौती से चिराचास सहित सटे क्षेत्र में जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। हल्की सी बारिश और हवा में फुदनीडीह सब स्टेशन पूरी तरह से प्रभावित होने लगती है। जबकि फुदनीदीह में डीवीसी के अतिरिक्त बरमसिया की ओर से भी एक लाइन आना था। यह भी पढ़ें- बोकारो एयरपोर्ट से फ्लाईट सेवा शुरू करने को लेकर प्रशासन फिर से हुआ रेस जो निर्धारित समय से काफी विलंब से लंबित है। जबकि झारखंड सरकार की ओर से संसाधन की ...