दरभंगा, मार्च 2 -- घनश्यामपुर। बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा के दौरान हुई भीड़भाड़ ने दरभंगा जिले की एक महिला श्रद्धालु की जान ले ली। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के नारी कुमई गांव निवासी 58 वर्षीया वीणा देवी की मंदिर परिसर स्थित फुट ओवरब्रिज पर भीड़ के दबाव में दबने से मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, वीणा देवी अपने नाती-नतिनी के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए देवघर आई थीं। शनिवार को वह बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए कतार में खड़ी थीं। इसी दौरान फुट ओवरब्रिज पर अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भीड़ के तेज दबाव में वह संतुलन खो बैठीं और नीचे गिरकर लोगों के बीच दब गईं। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकालकर गंभीर हालत में देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.