लखनऊ, अप्रैल 24 -- सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पत्र लिखकर कार्यवाही का अनुरोध किया है। 23 व 24 अप्रैल को एनएचएआई को लिखे दो पत्रों में डॉ सिंह ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे के दोनों ओर निर्माणाधीन नालों के मिसिंग लिंक को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराए जाने का अनुरोध किया है। कृष्णा लोक कॉलोनी, दरोगा खेड़ा, रनीपुर फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी मोड़ व शहीद पथ एयरपोर्ट तिराहे जैसे प्रमुख स्थानों पर अधूरे कार्य के कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने शांति नगर और दरोगा खेड़ा क्षेत्र में आवागमन की गंभीर समस्या को देखते हुए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) निर्माण की मांग की है। यह भी पढ़ें- कानपुर रोड पर पांच...