गंगापार, जून 12 -- विकास खण्ड बहरिया क्षेत्र के दोनइया चैराहे पर स्थित अशर्फीलाल यादव व जयसिंह यादव द्वारा फुटेश्वरनाथ धाम सारीपट्टी में शरबत का स्टाल लगाया गया और सभी श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया गया। भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को शरबत व पानी पिलाना बड़ा ही पुनीत कार्य माना जाता है। इस धाम पर दूर-दराज से लोग दर्शन करने व पताका फहराने आते है। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर इस धाम में पूरे एक महीने तक भारी भीड़ देखने को मिलती है। उक्त अवसर पर सचिन, मंगल, अंग्रेज, शोभनाथ आदि लोगों ने श्रद्धालुओं को शरबत पिलाने में सहयोग प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...