मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दो दिन पहले एक भोजनालय से बैटरी चोरी के मामले में धाराए शातिर सुनील कुमार से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। वह पताही का रहने वाला है। दुकानदार जितेश कुमार ने उसके खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कराया था। 2 मई की रात जितेश के प्रतिष्ठान शंकर भोजनालय से इन्वर्टर की बैटरी चोरी हो गई थी। अगली सुबह दुकान खोलने पर इसका पता चला। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट देखा गया कि रात के करीब तीन बजे एक अज्ञात युवक दुकान से बैटरी निकालकर कंधे पर लादकर ले जा रहा है। यह भी पढ़ें- जागीर टोला: घर के आगे से ठेला चोरी फुटेज के आधार पर खोजबीन के दौरान पीड़ित ने आरोपित को पताही चौक के पास पहचान लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...