रिषिकेष, मई 13 -- सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने परचम लहराया है। छात्र-छात्राओं ने 90 से लेकर 98 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं बल्कि स्कूल व क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। तीर्थनगरी के सीबीएसई विद्यालयों के बच्चों ने इस बार 12वीं परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। बुधवार को सीबीएसई बोर्ड के द्वारा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। परीक्षा में बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं के घरों में जश्न का माहौल है। फुटहिल्स एकेडेमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। यह भी पढ़ें- डीएसबी के होनहारों ने फिर लहराया परचम विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत स...