बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं। रमजान का आखिरी अशरा शुरू होते ही शहर के बाजारों में ईद की खरीदारी परवान चढ़ने लगी है। होली के बाद अब ईद के त्यौहार को लेकर फुटवियर मार्केट में भीड़ रही है। पठानी बूट और लखनवी जूती जैसे फैशनेबल फुटवियर की मांग ने व्यापार को नई रफ्तार दी है।शहर के छह सड़क, बड़ा बाजार, छोटा बाजार, नेहरू चौक और खैराती चौक आदि इलाकों में बुधवार को सुबह से देर रात तक ग्राहकों का तांता लगा रहा। दुकानदारों ने इस सीजन की तैयारी होली से पहले ही कर ली थी और बड़ी मात्रा में नई डिजाइन का स्टॉक मंगाया था। व्यापारियों का कहना है कि रमजान की शुरुआत से ही बिक्री शानदार बनी हुई है। पहले होली के कारण बाजार में काफी हलचल थी और अब ईद की खरीदारी ने पुराने स्टॉक को भी लगभग खत्म कर दिया है। इस बार युवाओं और बच्चों में लखनवी जूतियों और पठानी बूट्स का जबरद...