बरेली, मार्च 30 -- बरेली। मुरादाबाद में आठ से 13 अप्रैल तक होने वाली अंडर-20 बालक स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में बरेली मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। बरेली डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मूब रोबिंसन ने बताया कि टीम चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल चार अप्रैल व मंडल स्तरीय ट्रायल पांच अप्रैल को सुबह आठ बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। चयनित टीम के खिलाड़ी सात अप्रैल को मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे। ट्रायल में एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2009 के कम नहीं होनी चाहिए। जिन खिलाड़ियों के सीआरएस नंबर होंगे वहीं प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल व दो स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ व सैफई की टीम भाग लेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...