धनबाद, जून 7 -- सबसे रोमांचकारी खेल में से एक फुटबॉल का वर्ल्ड कप शुरू होनेवाला है। हालांकि इसके लिए भारतीय टीम ने क्वालिफाई नहीं कर पायी है। बावजूद दूसरे क्षेत्र में भारत का प्रधिनिधित्व होनेवाला है। अमेरिका में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2026 में धनबाद के सिजुआ की कोल फुटबॉल एकेडमी से कॅरियर शुरू करने वाले संजय कुमार हिस्सा लेंगे। वे फीफा पैनल में भारत के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्हें लॉस एंजेलिस के सोफी स्टेडियम समेत विभिन्न मैच स्थलों पर बतौर सेफ्टी एंड सिक्यूरिटी ऑफिसर खिलाड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय कोल फुटबॉल एकेडमी के सचिव एवं ट्रेड यूनियन नेता सुरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे झारखंड के संजय कुमार, FIFA वर्ल्ड कप में मिली ये...