मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में चल रहे रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिविजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच ठक्कर बप्पा हॉस्टल और युग सृजन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इमसें ठक्कर बप्पा ने 3-0 से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा मैच किंग कोबरा फुटबॉल और रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। इसमें रैंबो फुटबॉल क्लब ने किंग कोबरा को 3-0 से हराया। खेल पदाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को स्टूडेंट क्लब और पुलिस ब्वॉयज तथा आईजी स्पोर्टिंग क्लब और मुजफ्फरपुर फुटबॉल एकेडमी के बीच मैच होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...